25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में हुआ लगंड़ा




Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी के​ निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे बदमाशों के खिलाफ अभियान के तहत एक गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार बरेली के एसएसपी अनुराग आर्या के निर्देश पर जनपद में बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इनामी बदमाशों को ढूंढ ढूंढ कर पकड़ा जा रहा है।

इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर कालिया को गिरफ्तार किया गया है। गौकशी की घटना में आरोपी कालिया फरार चल रहा था।

आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के फरीदापुर में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।