देवभूमि की धरा पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत




Listen to this article


न्यूज127
देवभूमि की धरा पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी अजय सिंह ने भी स्वागत अभिनंदन किया।