न्यूज 127.
श्रावण मास कांवड़ मेले के चलते देहरादून और विकासनगर क्षेत्र से बाहर आने जाने वाले वाहनों के लिए 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन द्वारा यह योजना दो चरणों में लागू की गई है। सामान्य दिनों के लिए 11 जुलाई से 19 जुलाई तक और डाक कांवड़ के दौरान 20 जुलाई से 23 जुलाई तक यह एडवाइजरी लागू होगी।
देहरादून से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, 11 जुलाई से 19 जुलाई तक सामान्य यातायात प्लान के तहत:—
देहरादून से-दिल्ली: ISBT–छुटमलपुर–देवबंद–रामपुर तिराहा–मेरठ– दिल्ली।
हरिद्वार: रिस्पना पुल – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार
सहारनपुर: ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर
हल्द्वानी/नैनीताल/कुमाऊं: रिस्पना – नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – आगे गंतव्य।
पौड़ी/रुद्रप्रयाग/चमोली: जोगीवाला – ऋषिकेश – श्रीनगर – गंतव्य
टिहरी/उत्तरकाशी: मसूरी – सुआखोली – चंबा – गंतव्य
यमुनोत्री/गंगोत्री: शिमला बाईपास – विकासनगर – बड़कोट – आगे गंतव्य
20 जुलाई से 23 जुलाई तक डाक कांवड़ के दौरान विशेष प्लान:
देहरादून से –
दिल्ली: ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर – शामली – बागपत – दिल्ली
या ISBT – छुटमलपुर – सरसावा – करनाल – सोनीपत – दिल्ली
हरिद्वार: रिस्पना – नेपाली फार्म – हरिद्वार (पूर्ववत मार्ग)
हल्द्वानी/नैनीताल/कुमाऊं:
नरेंद्रनगर – चंबा – टिहरी डेम – दुगड्डा – मलेथा – श्रीनगर
या कोटद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी
या सहारनपुर – मेरठ – बिजनौर – काशीपुर होते हुए
उत्तरकाशी/टिहरी: मसूरी – धनोल्टी – चंबा – गंतव्य
यमुनोत्री/गंगोत्री: शिमला बाईपास – विकासनगर – नौगांव – बड़कोट – गंतव्य
विकासनगर क्षेत्र से यातायात व्यवस्था:
11 जुलाई से 19 जुलाई तक – सामान्य दिन:
दिल्ली: हर्बर्टपुर – दर्रारेट – देवबंद – मेरठ – दिल्ली
हरिद्वार: धूलकोट – शिमला बाईपास – ISBT – जोगीवाला – नेपाली फार्म
कुमाऊं/हल्द्वानी: नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – गंतव्य
चमोली/रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश – श्रीनगर – गंतव्य
टिहरी/उत्तरकाशी: मसूरी – चंबा – टिहरी / बड़कोट – उत्तरकाशी
यमुनोत्री/गंगोत्री: विकासनगर – नौगांव – बड़कोट – गंतव्य
20 जुलाई से 23 जुलाई तक डाक कांवड़ के दौरान विशेष मार्ग:
विकासनगर से –
दिल्ली: हर्बर्टपुर – कुल्हाल – करनाल – सोनीपत – दिल्ली
हरिद्वार: नेपाली फार्म के रास्ते हरिद्वार
कुमाऊं/हल्द्वानी:
नरेंद्रनगर – चंबा – टिहरी डेम – श्रीनगर – हल्द्वानी
या सहारनपुर – मेरठ – बिजनौर – काशीपुर होते हुए
उत्तरकाशी/टिहरी: कैम्पटी – चंबा – गंतव्य
यमुनोत्री/गंगोत्री: बड़कोट – यमुनोत्री/गंगोत्री
महत्वपूर्ण सूचना:
दिनांक 21 जुलाई से 23 जुलाई तक डाक कांवड़ के दौरान हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर न जाएं। भीड़ व सुरक्षा कारणों से यह अत्यंत आवश्यक है।