नवमी पर सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड में बुधवार को नवमी पर अवकाश रहेगा या नहीं इस पर शासन से स्थित साफ कर दी है। शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक बुधवार को नवमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बतादें पहले ये निर्बंधित अवकाश था, जिसे कई कर्मचारी संगठनों ने सार्वजनिक अवकाश करने की मांग की थी। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 01 अक्तूबर को प्रदेश में नवमी का सार्वजनिक अवकाश होगा।

इस दौरान सभी बैंक, कोषागार भी बंद रहेंगे। इस आदेश के बाद विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।