आईएएस प्रकाश बिंदु को गृह सचिव और लोकेश एम को सचिव पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी








Listen to this article

न्यूज 127.
सरकार ने प्रदेश में प्रादर्शिता पूर्ण बेहतर सुशासन व्यवस्था के लिए योगी सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने प्रकाश बिंदु को गृह सचिव की जिम्मेदारी दी है।
वरिष्ठ आईएस लोकेश एम को सचिव पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव समन्वय पुनर्गठन, नीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग और संजय कुमार को को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ का निदेशक बनाया गया है। रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशिश कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का चार्ज दिया गया है, वे एमडी पर्यटन निगम के पद पर भी बने रहेंगे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं। इनमें प्रदीप कुमार सिंह को द्वितीय एसडीएम गोंडा बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार को अपर आयुक्त कानपुर डिवीजन नियुक्त किया गया है। वेद प्रिया आर्या को एडीएम न्यायिक मथुरा और गुलाब सिंह को एडीएम न्यायिक कुशीनगर बनाया गया है।