न्यूज 127. हरिद्वार।
हरिद्वार स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर ‘धरा को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और पर्यावरणीय जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बीएससी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी एवं बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा ‘पृथ्वी बचाओ’ थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही स्लोगन मेकिंग एवं क्रिएटिव मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता में ‘क्लीन अर्थ-सेव अर्थ’ तथा ‘कचरा नहीं संस्कार फैलाओ-धरती को स्वर्ग बनाओ’ जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा अक्षिता ने प्रथम, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की अलीशा ने द्वितीय एवं बीएससी की छात्रा भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रिएटिव मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी (एग्रीकल्चर) ऑनर्स के छात्र दिक्षित सैनी ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय तथा अलवीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में अंतरा, अंजली, वंश, अर्णव, नेहा एवं गौरांशी ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से ‘पृथ्वी बचाओ’ संदेश को सजीव रूप दिया। कार्यक्रम के दौरान बीएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं संध्या बंधूनी एवं रसिका जोशी ने पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी बचाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े बदलाव संभव हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मिश्रा के निर्देशन में किया गया, जिसमें डॉ. दीपिका संगरतानी, अंजली विश्नोई, डॉ. तनु चंद्रा, अशोक, डॉ. निधि जोशी, डॉ. निधि वर्मा एवं कुमारप्रीत सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।




