न्यूज 127, बागेश्वर।
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनॉक-24/04/2026 को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश सिंह बिष्ट उर्फ मर्चु पुत्र कृपाल सिंह निवासी भोरकुटी वार्ड नं० – 01 थाना कपकोट जनपद बागेश्वर के कब्जे से 146 ग्राम अवैध चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में व0उ0नि0 मनोहर चंद्र (थाना कपकोट), हे0का0 कुन्दन खन्ना (थाना कपकोट), कानि0 हरीश सनवाल (थाना कपकोट), कानि0 अशोक टम्टा (थाना कपकोट) शामिल रहे।
बागेश्वर पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त पकड़ा




