जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा








Listen to this article

न्यूज 127, बागेश्वर।
जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस सख्त हो गई है। ऐसी घटना सामने आने के बाद बागेश्वर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शरारती तत्व पुलिस की पकड़ में होगा।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 24/04/2026 की शाम को आर.एफ.सी. गोदाम बागेश्वर के पास आरक्षित वन क्षेत्र में किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुचाने की घटना कारित की गयी। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली बागेश्वर में वन क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 326(F) बीएनएस व 26(1)(b) भारतीय वन अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 हेमा बुदियाल द्वारा की जा रही है । वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वाले अज्ञात शरारती तत्वों की पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। बागेश्वर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि वे किसी भी व्यक्ति को जंगलों में आग लगाते हुए या संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखें, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 या निकटतम थाना क्षेत्र को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।