न्यूज 127, नई टिहरी
उत्तराखंड के प्रतिभाशाली आशुकवि गंगा शाह को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ऑल इंडिया संपादक संघ द्वारा उन्हें “राष्ट्रीय संपादक गौरव सम्मान पत्र” प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
गंगा शाह की रचनात्मकता, आशु काव्य प्रतिभा और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर साहित्यिक कार्य न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में सराहे जा रहे हैं।
इस सम्मान के अवसर पर साहित्य जगत एवं शुभचिंतकों ने गंगा शाह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए गंगा शाह आशुकवि




