उधमसिंहनगर जनपद में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरीक्षक (ना०पु०) एवं उपनिरीक्षक (ना०पु०) स्तर के अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
👉 निरीक्षक स्तर पर प्रमुख तबादले
निरीक्षक राजेश पाण्डे को प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर बनाया गया है। वहीं राजेन्द्र सिंह डांगी को जसपुर कोतवाली से हटाकर डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेन्द्र बृजवाल को डीसीआरबी से गदरपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में संजय पाठक को गदरपुर से नानकमत्ता कोतवाली भेजा गया है, जबकि धीरेन्द्र कुमार को नानकमत्ता से कुंडा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। विक्रम सिंह राठौर को कुंडा से आईटीआई कोतवाली भेजा गया है।
रवि सैनी को आईटीआई से किच्छा, प्रकाश दानू को किच्छा से रुद्रपुर, तथा मनोज रतूड़ी को रुद्रपुर से एएनटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंजू पाण्डे को नानकमत्ता से एएचटीयू में प्रभारी नियुक्त किया गया है।
👉 उपनिरीक्षक स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव
उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। मनोज देव को जयनगर चौकी से अन्यत्र भेजा गया, जबकि हेमन्त कठैत को पुलिस लाइन से मण्डी कुंडा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
पंकज कुमार को आईटीआई कोतवाली से रम्पुरा चौकी, देवेन्द्र सिंह मेहता को बासफोड़ान से दोराहा चौकी, तथा मेघा शर्मा को पुलिस लाइन से गुलरभोज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
राकेश राय को मझोला खटीमा, जगदीश तिवारी को दोराहा, हरीश प्रसाद को पुलिस लाइन से नई तैनाती, तथा अर्जुन सिंह को मण्डी कुंडा से शक्तिफार्म चौकी भेजा गया है।
इसके अलावा कौशल भाकुनी, सौरभ भारती, पंकज महर, मीना रावत, दिनेश चन्द्र सिंह, हीरा सिंह डांगी, सुनील सिंह बिष्ट, खुशवंत सिंह, बसन्त लाल टम्टा, ब्रजभूषण गुरुरानी, चन्द्र सिंह, सुनील कुमार, केसी आर्या, विजय सिंह, ललित चौधरी, गणेश दत्त भट्ट, इन्द्र सिंह बैला, पूनम रावत और सोनू सिंह सहित कई उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।
👉 कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कार्यप्रणाली में तेजी लाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
नई तैनाती पाए अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, कई कोतवालियों व चौकियों में नई तैनाती




