न्यूज 127, हरिद्वार।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने अभिभावकों एवं सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की तथा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को बच्चों का इसी प्रकार मार्गदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

परीक्षा परिणाम के मुताबिक 98.2% के साथ मानविकी वर्ग की पलाक्षी कुकरेजा ने टाॅप किया। विज्ञान वर्ग में 97% अंकों के साथ शौर्य जैन दूसरे स्थान पर और काॅमर्स में 96.8% अंको के साथ आयुष गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इनके अतिरिक्त श्रेष्ठा कुंतेल 96.6 (मानविकी), आयुषी अग्रवाल 96 (काॅमर्स), ऋद्धि गर्ग 95.8 (काॅमर्स), कृष्णा दुआ 94.4 (विज्ञान), जिया 94 (विज्ञान), चिन्मय गढ़ई और वरेण्यम तुम्बड़िया ने 91.2% (मानविकी), अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के कुल 250 छात्र छात्रओं में से 37 बच्चों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किये। 163 बच्चों के 75% से अधिक अंक प्राप्त किये। पेंटिंग और आई.पी. में कुल 42 बच्चों ने शतक लगाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के छात्रों ने अपने सब्जेक्ट में 848 डिसटिंक्शन्स भी प्राप्त की।





