शत प्रतिशत परिणाम के साथ स्प्रिंग डेल स्कूल का 12वीं में शानदार प्रदर्शन








Listen to this article

न्यूज 127, अल्मोड़ा।
स्प्रिंग डेल स्कूल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय की छात्रा स्वर्णिका भट्ट ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं हिमानी, वैष्णवी और मेहराज ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मान्य तिवारी, अनुश्री, स्तुति और प्रियांशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। मनीषा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना सोहनलाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर पूरा विश्वास था।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।