शानदार रहा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम








Listen to this article

न्यूज 127, अल्मोड़ा।
शारदा पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा का सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025–26 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 90 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
वाणिज्य वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमन कुमार आर्यन ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विभाग का नाम रोशन किया। कला वर्ग में हिमानी धामी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में विनय कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया जोशी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की मेरिट सूची में अमन कुमार आर्यन 96 प्रतिशत‌, हिमानी धामी 93 प्रतिशत, विनय कुमार 93 प्रतिशत, तनिष्का शाह 93 प्रतिशत, रिया जोशी 92 प्रतिशत, वैशाली उप्रेती 90.4 प्रतिशत, अदनान अंसारी 90.2 प्रतिशत, सौम्या पांडे 90 प्रतिशत, स्वर्णिमा 89 प्रतिशत, भावेश चिलवाल 89 प्रतिशत, प्रांजल रावत 88 प्रतिशत, नितिन जोशी 88 प्रतिशत,
अर्पिता 88 प्रतिशत, प्रकाश 86 प्रतिशत, स्नेह 86 प्रतिशत, अनमोल भाकुनी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। स्कूल की विद्यालय की प्रधानाचार्या विनिता शेखर ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।