न्यूज 127, अल्मोड़ा।
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है।
विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था और सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। विद्यालय के विज्ञान वर्ग में गर्व पाण्डेय ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं वाणिज्य वर्ग में सपना राणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कला वर्ग में माही परिहार ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




