ईंधन संरक्षण का संदेश और अपराधियों पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की पुलिस का खौफ
नैनीताल। विशेष संवाददाता
वैश्विक संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नैनीताल पुलिस ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए राष्ट्रहित और जनहित का अनूठा समन्वय प्रस्तुत किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जहां एक ओर ईंधन संरक्षण को लेकर स्वयं मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उदाहरण पेश किया, वहीं दूसरी ओर जनता में सुरक्षा का भाव जाग्रत करने और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम रखने में नैनीताल पुलिस शानदार काम कर रही है।
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी जन सुरक्षा को लेकर बेहद संहीदा है। पीड़ियों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहती है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना और अपराधियों में पुलिस का खौफ बरकरार रखने के लिए सख्ती बरतते है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी की कार्यशैली स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि अपराधियों को सलाखों के पीछे डालना हो या जनता की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाना हो, वे हर मोर्चे पर पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हैं। उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
ईंधन संरक्षण को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्वयं सराहनीय और प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने स्वयं कार्यालय में पैदल अथवा बाइक से गश्त करने की शुरूआत की।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने जैसी आदतों को अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों के संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाए।
डॉ. मंजूनाथ टीसी ने यह भी कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन की बचत न केवल आर्थिक रूप से आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नैनीताल पुलिस विभाग के भीतर भी इस दिशा में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग रहने को कहा गया है।
एसएसपी की यह कार्यशैली एक सशक्त संदेश देती है कि प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल आदेश देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को प्रेरित करना भी उतना ही आवश्यक है। उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस “सुरक्षा, सेवा और राष्ट्रहित” के सिद्धांतों पर चलते हुए नई ऊंचाइयों को छू रही है।
राष्ट्रहित और जनसुरक्षा का संगम: एसएसपी नैनीताल की पहल बनी मिसाल




