सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों को रहना होगा सचेत: योगेश भट्ट
न्यूज 127, हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान में ए.आई. का दौर है ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि अति सतर्कता बरतते हुए हमें काम करना होगा वरना आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र यहाॅं प्रेस क्लब सभागार में जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखण्ड की हरिद्वार इकाई के नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह द्वारा पंज प्यारों के चयन का उदाहरण देते हुए बताया कि किसी भी संस्था के लिए चयनित किए जाने वाले पदाधिकारियों की जिम्मेदारी पंज प्यारों से कम नहीं होती इसीलिए चुने जाने वाले पदाधिकारियों के कंधो पर सभी को साथ लेकर चलने का महत्वपूर्ण दायित्व है। नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री नवीन चौहान, संगठन महामंत्री डा. मनोज सोही सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

पत्रकार और मीडियाकर्मी में भेद करना कठिन- योगेश भट्ट
मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि मीडिया कि भूमिका को लेकर समग्र बातचीत की जा सकती है लेकिन जिस तरह से हमारे प्रदेश में तीर्थ यात्री और पर्यटकों में आज तक अंतर नहीं हो सका है उसी तरह पत्रकारों तथा मीडिया कर्मियों मे भी भेद करना कठिन है। पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र को मजबूत करें, पत्रकारों की सुरक्षा नितान्त जरूरी है। आज के परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारों को सचेत रहना चाहिए, लोकतांत्रिक व्यवस्थाए बनी रहेंगी तो राष्ट्र मजबूत रहेगा। श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे पत्रकारों के कंधों पर जिम्मेदारी ज्यादा है जिसे समझते हुए सभी को काम करना चाहिए।

श्रीमहंत भाष्कर पुरी ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाडा के श्रीमहंत भाष्कर पुरी जी महाराज ने सभी को आर्शीवचन के साथ माँ माया देवी कि चुनरी भी भेंट की। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल के संचालन में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ. एसएस जायसवाल ने यूनियन का सविस्तार परिचय दिया तथा वर्तमान परिपेक्ष पत्रकारों की भूमिका के बारे में कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों के लिए काम करने और प्रेस क्लब कि गरिमा को बढ़ाने में सहयोग करेगी।

सूचना अधिकारी को किया सम्मानित
प्रेस क्लब महासचिव सूर्यकान्त बेलवाल ने आगुतंकों का स्वागत करते हुए जे.यू.यू. की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी रति लाल शाह को प्रतीक चिन्ह् एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण झा ने भी सभी सभी आगुतंको का आभार जताते हुए संस्था के कामकाज की जानकारी दी एवं नर्वनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार, संस्था के संरक्षक गोपाल रावत, कुलभूषण शर्मा, नरेश दिवान शैली, रामेश्वर गौड़, आफताब खान, शिव प्रकाश शिव, आनन्द गोस्वामी, अजय चौहान, शैलेन्द्र गौदियाल, कमल मिश्रा, श्रवण अरोरा, दीपक मिश्रा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आदेश त्यागी, सुनील दत्त पांडेय, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, डा. रजनी कान्त शुक्ल, रामचन्द्र कन्नौजिया, अमित शर्मा, श्रवण झा, राजेश शर्मा, गुलशन नैय्यर, संजय रावल, पूर्व महामंत्री ललितेन्द्र नाथ, अमित गुप्ता, डा. प्रदीप जोशी, देवेन्द्र शर्मा, अश्वनी अरोरा, जोगेन्द्र सिह मावी, प्रविन्द्र सिंह, राहुल वर्मा, डा. शिवा अग्रवाल, संदीप रावत, काशीराम सैनी, बालकृष्ण शास्त्री, तनवीर अली, के.के.पालीवाल, टीसी भट्ट, सुदेश आर्या, महावीर सिंह नेगी, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, प्रदीप गर्ग, राव रियासत पुण्डीर, शिव कुमार शर्मा, राजीव तुम्बडिया, राधेश्याम विद्याकुल, सुभाष कपिल, संदीप शर्मा, हिमांशु द्विवेदी, अनिरूद्ध भाटी, ओपी सिंह, रविकांत बेलवाल, रत्नमणि डोभाल, चन्द्र शेखर जोशी, मुकेश वर्मा, राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्षा डा. सतोष चौहान, योगाचार्य रजनीश, समाज सेवी अधीर कौशिक, विशाल गर्ग, दिनेश जोशी, सुनील प्रजापति, लव शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य मौजूद रहे।




