दारोगा पर रिश्वत का आरोप, वीडियो वायरल








Listen to this article


न्यूज127
एक दारोगा पर रिश्वत लेने के आरोप में कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वह रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करने के एवज में उन्होंने पीड़ित पक्ष से 30 हजार रुपये लिए। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दारोगा रोहित अपनी सर्विस पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामला अलीगढ़ जनपद के लोधा थाने में तैनात दारोगा रोहित से जुड़ा बताया जा रहा है। एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि कराने में जुटे हैं और आरोपी दारोगा की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।