कलयुगी पिता ने बनाया बेटी को हवस का शिकार, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान। कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया। आरोपी पिता बेटी के साथ करीब छह माह से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी पिता को मौहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला बिहार का है।
पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज ने बताया कि लहेरी थाना क्षेत्र से शख्स को अपनी बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता पिछले छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पिता ने गुरुवार को भी शराब के नशे में ऐसा करने की कोशिश की, तब मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पिता रिक्शा चालक है। वह पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था। इमरान परवेज ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पिता ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता था।