न्यूज 127, हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के आदेश पर हेड कांस्टेबल कुशला नन्द का स्थानांतरण अन्यत्र होने पर थाना कनखल एवं चौकी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
कुशला नन्द ने थाना कनखल में करीब तीन वर्ष चार माह तक सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस ड्यूटी का जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया। सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार सहयोगात्मक रहा और उन्होंने सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाया।
विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं। भावुक माहौल में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती में सफलता की कामना की गई।








