पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पल्लवपुरम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

थाना पल्लवपुरम पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जटौली फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शोएब उर्फ छोटू पुत्र मोहम्मद अय्यूब के रूप में हुई है, जो मोहल्ला जली कोठी (बिल्डिंग वाली मस्जिद के पास), थाना देहली गेट, जनपद मेरठ का रहने वाला है।

लाशी लेने पर अभियुक्त के पास से .315 बोर का 01 अवैध देशी तमंचा और .315 बोर के 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शोएब के खिलाफ थाना पल्लवपुरम पर मु०अ०सं० 286/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र, उप निरीक्षक शुभम गुप्ता, रि0 कांस्टेबल नरेश बाबू और हेड कांस्टेबल नितिन मलिक, थाना पल्लवपुरम शामिल रहे।