न्यूज 127, मेरठ।
न्यू टाउनशिप मोहिउद्दीनपुर मेरठ में भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम’ द्वारा 19 और 20 सितंबर को भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जुटने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए मेरठ यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोनों दिन प्रातः 05:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
हरिद्वार व मुजफ्फरनगर की ओर से: NH-58 के रास्ते आने वाले भारी वाहन इंटरचेंज के ऊपर से काशी टोल होते हुए मोदीनगर-गाजियाबाद की ओर जा सकेंगे।
गाजियाबाद की ओर से: किसी भी भारी वाहन को मेरठ की ओर आने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को राज चौपला (मोदीनगर) से भोजपुर की ओर डायवर्ट कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा।
काशी टोल से रोक: काशी टोल से किसी भी भारी वाहन को मोदीनगर एवं गाजियाबाद की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
हापुड़ की ओर से: मेरठ की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को टियाला अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
सिवालखास-गेझा रोड: इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली रोड (TP नगर): टीपीनगर गेट की ओर से आने वाले भारी वाहनों को दैनिक जागरण तिराहे से बिजली बम्बा बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस मेरठ ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 19 और 20 सितंबर को तय डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।


