यूपी पुलिस प्रतियोगिता: मेरठ पुलिस का दबदबा, 2 इवेंट्स में प्रथम स्थान हासिल कर जीती विजेता शील्ड




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो)।
कमिश्नरेट लखनऊ में आयोजित ‘69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एण्टी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता-2026’ में मेरठ पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर के कुल 12 जोनों की टीमों के बीच हुई इस स्पर्धा में मेरठ पुलिस ने दो मुख्य इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता शील्ड अपने नाम की।

मेरठ पुलिस की टीम ने ‘वैज्ञानिक अनुसंधान’ तथा ‘प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी’ के इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जनपद की फील्ड यूनिट में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सन्नी मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि हेड कांस्टेबल ओमबीर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर 2 रजत पदक अपने नाम किए।

मेरठ जोन और पुलिस विभाग की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ तथा पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) ने खुशी व्यक्त करते हुए विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, मेरठ पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि पुलिस दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील व समावेशी पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा हर व्यक्ति तक न्याय की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।