हरिद्वार में ‘रन फॉर डीएवी’ का सफल आयोजन




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।

डीएवी स्पोर्ट्स, डीएवी प्रबन्धकर्तृ समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य, एकता, सेवा, फिटनेस, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देने के उद्देश्य से दिनांक 2 अक्टूबर को यह दौड़ आयोजित की गई। यह संयुक्त मैराथन डीएवी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार और बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, भूपतवाला, हरिद्वार के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।

यह मैराथन बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरिद्वार से गाँधी स्मारक, भगत सिंह चौक, हरिद्वार तक आयोजित की गई, जिसमें दोनों विद्यालयों के लगभग 900 विद्यार्थियों , 250 शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों, 100 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीकरण डीएवी स्पोर्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों कैप्टन मुकेश छाबड़ा -नेवी ऑफिसर, हॉफ आयरन मैन -डॉ संजय पटेल वैज्ञानिक- AKUMS R&D vibhag, सुनील जायसवाल-सीनियर वाइस प्रेसिडेंट AKUMS, विशाल गुप्ता- इंडस्ट्रलिस्ट, सुमित राठौड़- एंटरप्रेन्योर तथा प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल एवं प्रधानाचार्या लीना भाटिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा मैराथन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। मार्ग में जगह-जगह पीने के पानी, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी। शिक्षक-शिक्षिकाएँ मार्ग में बच्चों के साथ मौजूद रहे तथा किसी भी आवश्यकता से निपटने के लिए विद्यालय की बसें भी साथ-साथ चल रही थीं।

गंतव्य स्थल पर पहुँचने के उपरांत दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी, उन्हें मेडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार स्वरूप प्रथम पुरस्कार – 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार – 5,100 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार – 2,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने कहा कि डीएवी संस्थाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिये बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए एस पी ट्रैफिक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
अंत में अभिभावकों तथा सभी सहयोगी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
सभी बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में ढालने की शपथ ली।

विजेता विद्यार्थियों की सूची:

डीएवी जगजीतपुर, हरिद्वार:

  • प्रथम स्थान: तनिष (छात्र वर्ग) एवं ईशिता गिरी (छात्रा वर्ग)
  • द्वितीय स्थान: देवांश वर्मा एवं आस्था कपूर
  • तृतीय स्थान: तेजस पांडेय एवं गहना नेगी

बीएम डीएवी, हरिद्वार:

  • प्रथम स्थान: अर्णव खत्री एवं तेजस्विनी पंवार
  • द्वितीय स्थान: काव्य पटेल एवं मिष्ठी रावत
  • तृतीय स्थान: पार्थ मित्तल एवं अद्विका राणा