एचईसी कॉलेज के छात्रों ने किया लेखक गांव का शैक्षणिक भ्रमण




Listen to this article

साहित्य, कला और हिमालयी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी

न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बीए एवं बीएससी (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को साहित्य, कला, रचनात्मकता तथा हिमालयी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने लेखक गांव के साहित्यिक एवं रचनात्मक परिवेश को करीब से समझा। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने साहित्य और कला से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं को समझने के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ वंदना सैनी, डॉ. योगराज सिंह और मनीष शर्मा सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. तनु चंद्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शैक्षणिक भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कक्षा के अध्ययन के साथ इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आकांक्षा चड्ढा के निर्देशन में किया गया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने आयोजन टीम को सफल भ्रमण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, ज्ञान और व्यावहारिक समझ का विकास होता है।

विद्यार्थियों ने पूरे भ्रमण के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लिया और साहित्य एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।