न्यूज 127, हरिद्वार।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में 04 अक्टूबर 2026 को जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी हल्द्वानी के प्रधानाचार्य अमित जोशी एवं डीएवी हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात डीएवी गान की प्रस्तुति दी गई तथा विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन कार्तिकेय ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अमित जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा-“दूर प्रकाश जो दिख रहा है, झिलमिल दूर नहीं है, थककर बैठ न जाना साथी, मंजिल दूर नहीं है।” उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए डीएवी संस्था की चेयरमैन पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी एवं डायरेक्टर डॉ. वी. सिंह जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व, धैर्य और खेल भावना का निर्माण करता है। मैदान हमें सिखाता है कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास, समर्पण और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने कहा कि कॉन्फिडेंस के साथ खेलें, पक्के इरादे से मुकाबला करें और नतीजे को खुशी से स्वीकार करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरे उत्साह, समर्पण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

प्रतियोगिता के खेलवार परिणाम
फुटबॉल: अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी हरिद्वार एवं डीएवी कोटद्वार ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी हल्द्वानी, डीएवी काशीपुर एवं डीएवी बाजपुर उपविजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी हरिद्वार विजेता तथा डीएवी हल्द्वानी एवं डीएवी काशीपुर उपविजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में डीएवी कोटद्वार विजेता तथा डीएवी हल्द्वानी एवं डीएवी काशीपुर उपविजेता रहे।
बास्केटबॉल: अंडर-14 बालक एवं बालिका तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में बाय रहा। अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में डीएवी हरिद्वार ने विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि डीएवी हल्द्वानी उपविजेता रहा।

टेबल टेनिस: अंडर-17 टीम एवं व्यक्तिगत वर्ग में डीएवी हरिद्वार को बाय मिला। अंडर-19 टीम वर्ग में डीएवी काशीपुर विजेता तथा बीएम डीएवी हरिद्वार उपविजेता रहा। व्यक्तिगत वर्ग में अक्षय चैधरी (डीएवी काशीपुर) ने प्रथम तथा आदित्य कोइरी (बीएम डीएवी हरिद्वार) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन: बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित किए। अंडर-14 बालिका वर्ग में स्वस्तिका एवं परिधि नेगी (डीएवी हरिद्वार), रिद्धि भट्ट एवं सेवुही त्यागी (डीएवी देहरादून) ने स्वर्ण पदक, जबकि इशिका सहानी एवं जागृति सहानी (डीएवी रुद्रपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में साकेत नेगी एवं कबीर यादव (डीएवी हरिद्वार), देवांश नौटियाल, रुद्र सिंह पंवार एवं सक्षम रौतेला (डीएवी देहरादून) ने स्वर्ण पदक, जबकि यथार्थ गर्ग (डीएवी बाजपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में दिव्यांशी असवाल, नंदिनी सहगल एवं मिशिका ध्यानी (डीएवी देहरादून) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खुशी गुप्ता एवं तान्या राणा (डीएवी रुद्रपुर), अर्चना एवं सोनाक्षी पाउट (डीएवी हल्द्वानी) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में तनिष्क अरोड़ा, अनिरुद्ध सॉरी एवं केशव चौधरी (डीएवी हरिद्वार), वंश अग्रवाल (बीएम डीएवी हरिद्वार) एवं पार्थ भट्ट (डीएवी कोटद्वार) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं मयंक यादव एवं अक्षांश शर्मा (डीएवी हल्द्वानी), गौरव राज सिंह एवं लक्ष्य राज दीवाकर (डीएवी बाजपुर) तथा श्लोक चौधरी (डीएवी काशीपुर) ने रजत पदक अर्जित किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में वंशिका डिमरी, समृद्धि सिंह एवं समृद्धि नेगी (डीएवी देहरादून) तथा अनुष्का गोयल (डीएवी हरिद्वार) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रिचव उनियाल, आदित्य नेगी, तारक्ष राज सिंह चौहान एवं शौर्य बिष्ट (डीएवी देहरादून) तथा अतुल्य नेगी (डीएवी हरिद्वार) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आरव उपाध्याय (डीएवी हल्द्वानी), आकाश मोडक, रोहित सिंह एवं सौरव कनोजिया (डीएवी बाजपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया।
कराटे: अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या धीमान (बीएम डीएवी) तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में पल्लवी, अर्शिफा एवं मन्नत (डीएवी बाजपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में गोविंद डैक्सिनी, रुद्रौश पांडे, विराज अरोड़ा, जनमेजय चौधरी, माधव माहेश्वरी एवं ऋषभ शर्मा (बीएम डीएवी) तथा आयुष रावत (डीएवी हल्द्वानी) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें गोविंद डैक्सिनी, रुद्रौश पांडे, विराज अरोड़ा, जनमेजय चौधरी, आयुष रावत एवं ऋषभ शर्मा ने प्रथम तथा माधव माहेश्वरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में गौरव दानू, विवान छाबड़ा, सुब्रत घ्यावली, आराध्य माहेश्वरी एवं रोनक चावला (बीएम डीएवी), जीवितेश पांडे (डीएवी हल्द्वानी), हर्षित कुमार पाली (डीएवी हरिद्वार) एवं युवराज (डीएवी बाजपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्या पटेल एवं प्रियांशु सिंह (बीएम डीएवी) तथा अनिरुद्ध (डीएवी हरिद्वार) ने द्वितीय, जबकि अदिप्त चौहान (बीएम डीएवी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में माधव शर्मा (डीएवी हरिद्वार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वुशु: अंडर-14 बालक वर्ग में जयंत कुमार मुंडा (डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार), दक्ष आर्य एवं आयुष्मान एस. बिष्ट (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में अभिनव चौहान एवं अंश जोशी (डीएवी कोटद्वार), नितिन जोशी (डीएवी बाजपुर) एवं शुभांग आर्य (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण पदक, जबकि भविष्या जेठा (डीएवी बाजपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में भास्कर एस. यादव, अभिनव सिंह, अनमोल यादव एवं दक्ष बिष्ट (डीएवी बाजपुर) ने स्वर्ण पदक तथा योगेश सिंह (डीएवी बाजपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भाविका राणा (डीएवी बाजपुर) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्राणिका बिष्ट (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण तथा प्रसिद्धि शर्मा (डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में यशिका बिष्ट (डीएवी हल्द्वानी) एवं महक रावत (डीएवी कोटद्वार) ने स्वर्ण पदक, जबकि रूबी प्रजापति (डीएवी बाजपुर) ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की फिटनेस एरोबिक्स, आर्चरी एवं शूटिंग टीमों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
ताइक्वांडो:
अंडर-14 बालक वर्ग: 26–27 किग्रा भार वर्ग में वंश कुंदन सिंह बोरा (डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी) एवं हर्षित नायक (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 27–29 किग्रा भार वर्ग में परिणाम प्रपत्र में कोई परिणाम अंकित नहीं है।
29–32 किग्रा भार वर्ग में चिन्मय तपन जोशी (डीएवी पब्लिक स्कूल, काशीपुर) ने स्वर्ण, शिवांश डेव (डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने रजत तथा यश प्रताप सिंह (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 32–35 किग्रा भार वर्ग में हर्षवर्धन काठेरिया (डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
35–38 किग्रा भार वर्ग में काव्यांश मांगी कार्की (डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी) ने स्वर्ण, अविज्ञा कुमार पाल (डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने रजत तथा देवांश उपाध्याय (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी) एवं कृष्णा भट्ट (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
38–41 किग्रा भार वर्ग में भावेक चौधरी (डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने स्वर्ण तथा सक्षम शर्मा (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने रजत पदक प्राप्त किया। 41 किग्रा से अधिक भार वर्ग में युवांश दीपक राठी (बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार) ने स्वर्ण तथा गौरव प्रकाश सिंह (डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी) ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग: 29–32 किग्रा भार वर्ग में अनन्या भंडारी (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 32–35 किग्रा भार वर्ग में शरण्या अजय पाठक (डीएवी काशीपुर) ने स्वर्ण तथा हिमांशी भट्ट (डीएवी हल्द्वानी) ने रजत पदक प्राप्त किया। 35–38 किग्रा भार वर्ग में महिमा प्रकाश (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण तथा आपरना बंसल (बीएम डीएवी हरिद्वार) ने रजत पदक प्राप्त किया।
38 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आस्था टीना रावल (डीएवी हल्द्वानी) ने स्वर्ण तथा दर्शिका रावल (बीएम डीएवी हरिद्वार) ने रजत पदक प्राप्त किया। यह उपलब्धि विद्यालय के खिलाड़ियों की लगन, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। मुख्यातिथि अमित जोशी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 ने न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे जीवन-मूल्यों को भी सुदृढ़ किया। खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन निश्चित रूप से उन्हें आगामी डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जो कि दिनांक 24 से 26 अक्तूबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है, में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।


