न्यूज 127, दौराला (मेरठ)।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दौराला मंडल की मासिक बैठक रविवार को पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला उपस्थित रहीं।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा “मेरा बूथ — सबसे मजबूत” के संकल्प को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी भराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत संगठन, मजबूत बूथ और मजबूत भाजपा ही पार्टी का मूल संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री रवि पूनिया, मोहित राणा, डॉ. धनेश, विनीत गुर्जर, मुदित शर्मा, मुदित विहान, मिंटू कश्यप, इंजीनियर विनीत विहान, सभासद प्रशांत अहलावत, अमित गुप्ता, प्रदुमन जैन, डॉ. ईश्वर पाल, विपिन चौधरी, जाहिद रफी, अहमद हुसैन, संदीप विहान, अजीत विहान, प्रदीप शर्मा, विवेक सेन, सूरज शर्मा, ओमेंद्र चौधरी, नवनीत खरे और संचित सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


