न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) सुमित कुमार को पदोन्नति का तोहफा मिला है। उप निरीक्षक (लिपिक) के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) मेरठ रेंज, कलानिधि नैथानी ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुमित कुमार को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारियों को निभाने की कामना की। इस दौरान कार्यालय के अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी पदोन्नत अधिकारी को बधाई दी।


