एमएलसी चुनाव: ऑब्जर्वर, डीएम और एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी मेरठ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ ने संयुक्त रूप से नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास द्वार तथा यातायात प्रबंधन सहित नामांकन के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।