फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक निवासी ने फायरिंग की घटना के संबंध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल एक आरोपी माधवपुरम से लिसाड़ी गेट जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब संदिग्ध को घेरकर रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र अनीस खलीफा (22), निवासी ऊंचा सिद्दीकनगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है।