हरिद्वार महिला अस्पताल में सुपरवाइजर पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार का महिला अस्पताल एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है। अस्पताल में संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी एनपीपीएल के एक सुपरवाइजर पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 30 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाले इस 200 बेड के नए महिला अस्पताल में इससे पहले भी समय पर वेतन न मिलने और ड्रेस खरीद का चेक बाउंस होने जैसे विवाद सामने आ चुके हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।