न्यूज 127, देहरादून:
जिले में कानून व्यवस्था को अधिक दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र डोबाल ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। SSP ने महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात 28 उप निरीक्षकों (दरोगा) का एक साथ तबादला कर दिया।
इस रातों-रात हुए फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। तबादला सूची के अनुसार कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारियां देकर थानों व चौकियों में तैनात किया गया है।
SSP प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




