उज्ज्वल पंडित ने हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के लिए पेश किया बायोडाटा, शीर्ष नेतृत्व से जताई उम्मीद




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने माँ गंगा के आशीर्वाद के साथ विधानसभा क्षेत्र-25, हरिद्वार नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट के लिए आधिकारिक रूप से अपना आवेदन और बायोडाटा पार्टी के सम्मानित जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा को सौंप दिया है।

आवेदन सौंपने के बाद उज्ज्वल पंडित ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से किए गए समर्पित संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों का संज्ञान लेगा। उन्होंने आशा जताई कि पार्टी उन्हें धर्मनगरी हरिद्वार नगर की जनता की सेवा करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी।

पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय राजनीति और समाज सेवा से जुड़े रहने के कारण उनके इस कदम को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में हरिद्वार नगर सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि विभिन्न दावेदार अपनी-अपनी उम्मीदवारी को मजबूत करने में जुट गए हैं।