मां के निधन पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, अंतिम दर्शन कर परिजनों को बंधाया ढांढस




Listen to this article
  • पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित गांव में शोक की लहर
  • परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने बांटा दुख

न्यूज 127, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड):
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी माता जी के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता जी के अंतिम दर्शन किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मां के निधन से अत्यंत शोकाकुल नजर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। इस कठिन घड़ी में उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके साथ बैठकर दुख साझा किया। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।