न्यूज 127, उत्तरकाशी।
जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से भारी नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत आर्य के अनुसार, उपजिलाधिकारी पुरोला से प्राप्त अद्यतन रिपोर्ट में 33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख होने की पुष्टि हुई है। आग की चपेट में आने से एक पंचायत भवन और एक प्राथमिक विद्यालय भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
अग्निकांड से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि गांव के 13 मकान सुरक्षित बच गए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और नुकसान का आकलन करने की कार्रवाई की जा रही है।


