परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान हरिद्वार। कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव के समीप ओमावाला मांजरा गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट कर करीब आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखा 10 से 12 तोला सोना व नगदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट भी की। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई। है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात्रि करीब दो बजे की है। डकैती की सूचना मिलते ही डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, सीओ मणिकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल पर फ्रिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाए।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव के समीप ओमावाला मांजरा गांव में एक परिवार पर धावा बोल दिया। जिस समय बदमाशों से धावा बोला उस समय पूरा परिवार चैन की नींद सो रहा था। बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाया और पूरे घर में छानबीन की। बदमाश घर में रखा करीब 10 से 12 तोला सोना व हजारों रुपये की नगदी को लुटकर ले गए। बंधक बनाने के दौरान परिवार वालों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम महिपाल सैनी, अर्जुन, अनुज व सुदेशना शामिल हैं। महिपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वालों का घटना स्थल पर जमावड़ा लग गया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।