उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, शासन ने दी मंजूरी








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में भर्ती करने का रास्ता साफ कर दिया है। जिसके चलते फायरमैन की भर्ती किये जाने की मंजूरी शासन से मिल गई है। उत्तराखंड शासन ने विभिन्न जनपदों में फायर ​यूनिट बनाये जाने को अधिसूचित कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस को जारी बयान में बताया गया है कि उत्तराखण्ड शासन ने 11 जून 2019 को राज्य के विभिन्न जनपदों में फायर यूनिट बनाये जाने हेतु अधिसूचित किया है। जिसमें जनपद देहरादून- 02 (डोईवाला व त्यूणी), पौड़ी गढ़वाल- 02 (श्रीनगर व थलीसैण), टिहरी- 01 (घनसाली), चमोली- 01 (बद्रीनाथ), पिथौरागढ़- 01 (डीडीहाट), ऊधमसिंहनगर-01 (बाजपुर) तथा हरिद्वार-के (भगवानपुर) में एक यूनिट की स्थापना की जायेगी। इन यूनिटों में कार्य करने के लिए 01-01 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, 01-01 लीडिंग फायरमैन, 02-02 फायर सर्विस चालक व 06-06 फायरमैन के पद भी स्वीकृत किये गये है। शीघ्र ही चमोली के गैरसैण व उत्तरकाशी के पुरोला में भी 01-01 फायर यूनिट स्थापित होनी है।