Deputy Director Information योगेश मिश्रा का सम्मानित








Listen to this article

नवीन चौहान
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए गठित की गई एमसीएमसी मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति के सदस्यों एवं समिति में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने उप निदेशक सूचना व प्रभारी एमसीएमसी को बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन मीडिया सेंटर में किया गया। आयोजन का नेतृत्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उद्घोषक डाॅ.प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रभारी एमसीएमसी एवं उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ.प्रदीप ने कहा कि दो महीने के निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सभी ने श्री मिश्रा के नेतृत्व में मीडिया प्रबन्धन तथा निर्वाचन सम्बन्धित विज्ञापन तथा न्यूज चैनलों में प्रसारित होने वाले समाचारों के मूल्यांकन का कार्य किया, जोकि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक उच्च शिक्षा एचएस नयाल, एमबीपीजी काॅलेज के प्रवक्ता प्रसून जोशी, सुरेश, विकास खण्ड के सहायक लेखाकार राजेन्द्र सिंह बोरा, डाॅ.राकेश कुमार, सहायक अध्यापक उमेश जोशी ने भी अपने विचार एवं अनुभव रखे।
कार्यक्रम में मदमहेश्वर प्रसाद शुक्ला, एमसी जोशी, महेश डंगवाल, खीमानन्द कुडाई,महेश जोशी, आन सिंह, महेन्द्र सिंह स्यूनरी, आदि मौजूद थे।