डीएम और एसएसपी ने मीडिया से किया संवाद








Listen to this article

नवीन चौहान
जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में विकास की अपार संभावनाएं है। सभी जनमानस के सहयोग से मिलजुल कर प्रयास करेंगे सत्संग कर के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। अपनी यथा संभव शक्ति के अनुसार सभी की मदद करेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिससे ग्रामीणों को दूर मुख्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े। वही डीएम ने विभागीय कर्मचारियों को भी संवेदनशील रहने की नसीहत दी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने भी सकारात्मक सोच के साथ मां गंगा की नगरी में जनता की सेवा करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़कर जेल भेज सकती है। लेकिन समाज में कुरीतियों को तभी दूर किया जा सकता है। जब जनता और पुलिस मिलकर जागरूकता मिशन के तौर पर आगे बढ़े।
जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी व एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान जनपद की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनके निराकरण के लिए काम करने का दावा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार तीर्थ नगरी है। पूरी दुनिया से यहां लोग पुण्य कमाने के लिए आते हैं। यहां साफ सफाई बेहतर तरीके से हो तथा तीर्थ यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें, यह उनका प्रयास रहेगा। जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का उन्होंने दावा किया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से भी जनपद के समग्र विकास के लिए सहयोग की बात कहीं।


एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने कहा कि कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है अपने पूर्व के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार, पब्लिक और पुलिस मिलकर लड़ाई लड़ें तो हर संभव चुनौती से पार पाया जा सकता है। धर्म नगरी में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताएं और कहा कि इसके लिए हाईवे का जल्दी से जल्दी चौड़ीकरण हो इस दिशा में प्रयास किया जाना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि नशा एक कुरीति है। जिसको जनता की जागरूकता के बिना दूर किया जाना संभव नही है। पुलिस और जनता मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता का जन आंदोलन चलाए तो इस कुरीति से भी पार पाया जा सकता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया महामंत्री महेश पारीक और कोषाध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का क्लब में आने पर स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर स्वागत किया इस दौरान जिला सूचना अधिकारी अर्चना समेत प्रेस क्लब से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे संचालन पूर्व अध्यक्ष डॉ रजनी कांत शुक्ला ने किया।