जेल से ही दी थी मंगलौर निवासी की हत्या करने की सुपारी








Listen to this article

नवीन चौहान

रुड़की मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने ऐसे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा जेल से ही सुपारी लेकर मंगलोर में दो हत्या करनी थी लेकिन इससे पहले यह शूटर घटना को अंजाम दे पाते पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से दो तमंचे और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है एसएसपी हरिद्वार जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि आरोपी पुरुषोत्तम ने बताया कि उसके दोस्त सचिन निवासी हरियाणा ने हरिद्वार जेल में बंद रहते हुए कलीम से बात की थी और सचिन के माध्यम से ही कलीम से पुरुषोत्तम की व्हाट्सएप के द्वारा बात हुई जिसमें इन दोनों को मंगलोर निवासी अमजद की हत्या करने के बाद रमेश जोशी की हत्या कर दी थी लेकिन इससे पहले यह आरोपी इस वारदात को अंजाम दे पाते पुलिस की सूझबूझ के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है