नवीन चौहान
मेलाधिकारी दीपक रावत के आवास पर सांप के पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इससे पूर्व एक सांभर को भी वहां से वन विभाग ने पकड़ा है। वन वभाग ने पछले कुछ महीनों के भीतर करीब चार—पांच सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। वन के सटे होने के चलते मेलाधिकारी आवास में वाइड लाइफ के पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। मेलाधिकारी दीपक रावत के आवास के एक छोर पर नदी तथा दूसरी तरह से वन है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजें मेलाधिकारी दीपक रावत अपने आवास पर थे। इसी दौरान उनकी नजर एक अजगर पर पड़ी। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वनाधिकारी आकाश वर्मा को दी। आकाश वर्मा ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। जिसके बाद अजगर को सकुशल रेकयूकया गया। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि अजगर करीब चार फुट का था। इससे पूर्व चार अजगर और एक सांभर को भी पकड़ा जा चुका है।
मेलाधिकारी दीपक रावत के आवास में घुसा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा



