संजीव शर्मा,
भाजपा के पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान ने जेपी नड्डा को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी धर्मपत्नी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मेरठ से भाजपा कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे। पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान ने जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा को पुष्प गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। मनिंदर विहान ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली आवास पहुंचे और वहां बधाई दी। इस दौरान उनके साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनिंदर विहान ने कहा कि भाजपा को एक बार फिर एक मजबूत राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला हैं, उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।