नवीन चौहान
आपदा की घड़ी में उत्तराखंड पुलिस तमाम मोर्चो पर एक मानवीय दृष्टिकोण अपना रही है। भूखे को भोजन कराने और गरीबों के घर राशन भिजवाने से लेकर जनता को घरों में सुरक्षित रहने का संदेश दे रही है। इसके बावजूद लॉक डाउन का उल्लघंन करने वालों पर सख्ती से निबट रही है।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 09 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 69 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 257 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1155 अभियोगों 4692 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13768 वाहनों के चालान, 3637 वाहन सीज एवं 64.06 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
uttarakhand पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लघंन करने वाले से वसूले करीब 64 लाख


