40 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा पारा, फिलहाल साफ रहेगा मौसम




Listen to this article

संजीव शर्मा
मेरठ। जिले में मौसम का मिजाज फिलहाल साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। सोमवार में हल्के बादल रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 ​डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा। मौसम में बदलाव के कोई बड़े संकेत नहीं मिल रहे हैं। तापमान में उछाल आने से गरमी का अहसास तेज होगा। गरम हवाएं लू का अहसास कराएंगी।