सरकारी वाहन पर लागू नही होगी ऑड-ईवन पॉलिसी




Listen to this article

नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण काल में हरिद्वार के ग्रीन जोन में आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठानों को खोलने की छूट दी गई है। जबकि वाहनों को चलाने के लिए ऑड-ईवन का फार्मूला अपनाया गया है। लेकिन ये ऑड-ईवन की शर्त सरकारी वाहनों पर लागू नही होगी। सरकारी चार पहिया वाहनों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने इस बात की जानकारी दी गई कि सरकारी वाहनों पर ऑड-ईवन फार्मूला लागू नही होगा। यह सरकार के वाहनों पर लागू नहीं है। जबकि सभी लोगों के लिए ऑड-ईवन के फार्मूले के तहत ही वाहनों को चलाना होगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सरकारी कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों के लिए निजी वाहनों के उपयोग में लाने के लिए अपने पास को वाहन पर लगाने के निर्देश जारी किए है। उनके लिए आड ईवन फार्मूला से अलग रखा गया है।