ओमप्रकाश बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अफसर ओम प्रकाश को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आज उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस नियुक्ति के बाद प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रहे अटकलों के दौर अब समाप्त हो गए हैं। वर्तमान में मुख्य सचिव पद पर तैनात उत्पल कुमार सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

उत्तराखंड के आईएएस अफसर ओम प्रकाश बता दें कि 1987 बैच के हैं, वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात हैं। कार्मिक विभाग के आदेश जारी होने के बाद अब वह मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगे।