प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया हवन पूजन




Listen to this article

नवीन चौहान
जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजन तथा मिष्ठान बांटकर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वस्थ सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु की कामना की।
बंशीधर भगत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान नेता हैं जो कि पिछले कई वर्षों से पार्टी के विधायक एवं उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में मंत्री पद पर रहते हुए निष्ठा के साथ दायित्व निर्वहन किया है। संगठन में भी जिलाध्यक्ष से लेकर अन्य महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उत्तराखंड के हम सभी कार्यकर्ताओं को बंशीधर भगत का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। भविष्य में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन इसी प्रकार मिलता रहे ऐसी प्रार्थना करते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, नितिन चौहान, दीपक गुप्ता, विकास कुमार मौजूद रहे।