प्रदेश अध्यक्ष भगत तो चाहते हैं कि बनें कई मंत्री, लेकिन….




Listen to this article

नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत तो चाहते हैं कि उत्तराखंड की सरकार में कई विधायक और वरिष्ठ कार्यकर्ता मंत्री बनें। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री को मंत्री बनाने को आग्रह भी कर चुके हैं, लेकिन मंत्री बनाना मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करता है, उसमें वे बेबश है। उन्होंने हरक सिंह रावत के चुनाव न लड़ने और कांग्रेस से आने वाले विधायक उपेक्षित है के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हरिद्वार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मंत्री पद खाली होने के सवाल पर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वे तो कई बार मुख्यमंत्री को मंत्री बनाने को कह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहा है कि उसका स्तर किया रहा है। उन्होंने पैरवी करने आए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के द्वारा पैरवी करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले कपिल ​सि​ब्बल हरीश रावत की पैरवी करने हाईकोर्ट आते थे, उनके आने से साबित हो गया है कि यह सब कांग्रेस की मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने कृषि कानून पर कहा कि कांग्रेस के नेता के केवल विरोध करने के लिए विरोध कर रहे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, मीडिया प्रभारी लव शर्मा आदि शामिल हुए।