नवीन चौहान.
हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत से रविवार को मायापुर कैंप कार्यालय में अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रहमानंद महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री शंकराश्रम महाराज आदि ने मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान संतों ने मेलाधिकारी से महाकुम्भ के आयोजन को लेकर चर्चा करते हुये दंडी सन्यासियों के लिये भी समुचित प्रबन्ध करने की मांग रखी। जिस पर मेलाधिकारी ने कहा कि महाकुम्भ मेले में आने वाले सभी साधु-सन्यासियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संतों को किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने साधु-सन्यासियों का स्वागत भी किया। भेंट के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी जी महाराज आदि भी मौजूद थे। बतादें कुंभ की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। संतों के स्वागत की जहां भव्य तैयारियां की गई है वहीं मेला क्षेत्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले







