संजीव शर्मा.
किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर मंचस्थल तक पहुंची। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया।
मंच से बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ। उस आजादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत लोग शहीद हुए। अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था। आज भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसे कानून हैं जिससे आपकी कमाई ठीक से नहीं मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देगा।
प्रियंका गांधी की इस रैली से कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिखायी दे रहे हैं। यह रैली सरधना ब्लॉक के गांव कैली में रखी गई थी। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। अपने निर्धारित समय से काफी देरी से प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहे।
- कांग्रेस छोड़कर अरविंद सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन
- महिला की सिर में गोली लगने से मौत, पति पर हत्या का शक
- DAV सेन्टेनरी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ विद्यारम्भ संस्कार
- स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में प्रिंट और इलैैक्ट्रोनिक्स मीडिया की भूमिका पर चर्चा
- रिसर्च में एथिक्स का होना बेहद आवश्यक: डॉ. नवनीश त्यागी