नवीन चौहान.
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सल्ट उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक रहेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि त्रुटिवश उपरोक्त नाम सूची में प्रिंट होने में छूट गये थे। उक्त नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक सूची में सम्मिलित किया गया है।
बतादें सल्ट उपचुनाव में भाजपा ने जीत के लिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक स्वयं सल्ट उपचुनाव की कमान संभाले हैं, यह उनके लिए अग्नि परीक्षा भी है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह उनका पहला चुनाव है। ऐसे में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हो इसके लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। नामांकन के बाद पहली जनसभा में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी, अध्यक्ष बने रविंद्र पुरी महाराज
- थानाध्यक्ष पल्लवपुरम ने निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
- कुंभ-2027: हरिद्वार में सड़क नेटवर्क होगा हाईटेक, जाम से मिलेगी राहत
- हाइवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में लगी आग, 26 यात्री थे सवार
- टूटे हुए पिता की पुकार, “आज मेरे बेटे के साथ हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है”



